मथुरा में बिजली की चपेट में आई बोरिंग मशीन, दो मजदूर समेत तीन की माैके पर ही माैत

Spread the love

UP के मथुरा के शेरगढ़ में बोरिंग करते समय 11 हजार विद्युत लाइन की चपेट में आए तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया.

मिली जानकारी के अनुसार गांव सियारा में मोहन सिंह सबमर्सिबल के लिए बोरिंग करा रहे थे. गंगरोली निवासी सुल्तान व मोहन बोरिंग कर रहे थे और मोहन सिंह पास में खड़े थे. इसी दौरान बोरिंग मशीन किसी तरह ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई. लाइन की चपेट में आते ही मशीन में तेज करंट दौड़ गया. हादसे की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही शेरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अपनों के शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना के बाद गांव में मातम छा गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *