मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती की दौड़ में अभ्यर्थी की मौत, अचानक बेहोश होकर गिरा फिर नहीं उठा

Spread the love

मुरादाबाद में 9वीं वाहिनी पीएसी मैदान में चल रही होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान शुक्रवार सुबह एक अभ्यर्थी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा. अभ्यर्थी को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

उसकी पहचान शिवम यादव पुत्र विनोद यादव निवासी राजपुर कला, मणिनाथ कॉलोनी बरेली निवासी के ताैर पर हुई. अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे दौड़ के दौरान शिवम अचानक बेहोश होकर गिर पड़े.

मृतक शिवम यादव

भर्ती प्रक्रिया में मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. शिवम के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है. उनके परिवार में पत्नी कोमल और तीन साल की बेटी है.

बताया गया कि शिवम ने बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी और घर पर ही बच्चों को कोचिंग पढ़ाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *