लखनऊ में एक युवक ने गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते हुए सुसाइड कर लिया. वह बाइक से जंगल की तरफ गया. वहां कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पीया, फिर कनपटी पर पिस्टल से गोली मार ली. युवक की बाइक भी वहीं पर खड़ी मिली। उसने दोस्तों को भी वॉट्सएप पर बताया था कि अब तुम लोगों से कभी बात नहीं कर पाऊंगा.
उसकी कनपटी पर गोली लगने का निशान था, मुंह से झाग निकल रहा था. पुलिस ने युवक को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना बिजनौर इलाके की शुक्रवार दोपहर की है. युवक की पहचान रायसिंह खेड़ा में रहने वाले करन यादव (25) के रूप में हुई.
बिजनौर प्रभारी निरीक्षक कपिल गौतम ने बताया- “जांच में पता चला है कि मृतक का किसी युवती से अफेयर था। युवक ने वीडियो कॉल करते हुए उसे पिस्टल दिखाया और कहा कि जहर पीकर इसी पिस्टल से आत्महत्या कर लूंगा. मृतक ने बीती रात अपने कई अन्य दोस्तों को भी वॉट्सएप पर बताया कि मैं बहुत परेशान हूं. आप लोगों से अब कभी बात नहीं कर पाऊंगा.”
सुबह ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकला: करन वृंदावन कॉलोनी में एक व्यक्ति की कार चलाता था. सुबह करीब 9 बजे वह ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से बाइक से निकला. दोपहर करीब 1 बजे वह जालिम खेड़ा गांव के पास जंगल में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला. उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी थी, जबकि वह सड़क से 100 मीटर अंदर जंगल में पड़ा था.
उसके मुंह से झाग निकल रहा था. बाईं कनपटी पर गोली का निशान था, जिससे खून बह रहा था। पास में एक पिस्टल भी पड़ी थी. पुलिस को मौके से पानी और कोल्डड्रिंक की खाली बोतलें, एक डिस्पोजल गिलास और दवा की 2 खुली शीशियां मिली हैं.
जंगल किनारे से गुजर रहे युवकों ने देखी लाश: जंगल की तरफ से गुजर रहे राहगीरों ने करन को अचेत पड़ा देखा. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस करन को तुरंत लोकबंधु अस्पताल ले गई लेकिन, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. करन के परिवार में उसकी मां केशाना, 2 बड़े भाई रंजीत और सोनू हैं.
पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर मिली पिस्टल अवैध थी. जांच में पता चला है कि करन का किसी लड़की से अफेयर चल रहा था. घटना के दौरान करन उसी लड़की से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था. उसी समय उसने जहर खाया और कनपटी पर पिस्टल से गोली मार ली.
















Leave a Reply