कानपुर में शुक्रवार शाम कपड़े के मैक्स शोरूम में आग लग गई. घटना कल्याणपुर के केशवपुरम इलाके में 7 बजकर 15 मिनट पर हुई. आग ने शोरूम के बड़े हिस्से को अपने चपेट में ले लिया. यहां काम करने वाले स्टाफ और ग्राहकों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. आग से बने धुएं का गुबार 2 किमी दूर से दिख रहा है.

मैक्स शोरूम में आग लगने से अफरा-तफरा मच गई.

करीब 500 मीटर दूर से ही धुएं का गुब्बार दिख रहा था.

मॉल की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई, ताकि स्थिति और न बिगड़े.
आग की सूचना देने के करीब 30 मिनट बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच सकी. इस दौरान शोरूम के कर्मचारी खुद ही आग बुझाने वाले यंत्र से आग पर काबू पाने में जुटे रहे, लेकिन आग की भयावहता देख कर्मचारी भी पीछे हट गए.
















Leave a Reply