लखनऊ एयरपोर्ट पर 40 लाख के iPhone और MacBook की बड़ी खेप जब्त, कोई बिल नहीं

Spread the love

UP राज्य कर विभाग की विशेष टीम ने लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (अमाौसी) पर कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने अहमदाबाद (गुजरात) से लखनऊ पहुंची करीब 40 लाख रुपये मूल्य की Apple iPhones और MacBooks की एक बड़ी खेप को जब्त किया है.

बताया गया कि यह खेप अहमदाबाद, गुजरात से लखनऊ पहुंची थी. इसके बाद इसे उत्तर प्रदेश में खपाने की तैयारी थी. राज्य कर विभाग ने पूरी खेप को अपने कब्जे में लेकर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है.

व्यापारी पर 14.32 लाख रुपये का अर्थदंड: विभागीय जांच के बाद व्यापारी पर 14.32 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया. पकड़ी गई खेप में Apple iPhone और MacBook के कई मॉडल शामिल बताए गए हैं. अधिकारियों के अनुसार, जांच में पुराने और नए दोनों मॉडल मिले हैं.

राज्य कर विभाग अब यह भी जांच कर रहा है कि बिना जरूरी दस्तावेजों के माल को उत्तर प्रदेश तक पहुंचाने में किन लोगों और व्यापारियों की भूमिका रही. विभाग ने टैक्स चोरी की आशंका को लेकर संबंधित दस्तावेजों और लेनदेन की पड़ताल शुरू की है.मामले में संबंधित व्यापारियों की भूमिका और माल के स्रोत की भी जांच की जा रही है.

अहमदाबाद से सप्लाई: यह खेप गुजरात के अहमदाबाद से फ्लाइट के जरिए लखनऊ पहुंचाई गई थी.

टैक्स चोरी का पैटर्न: अधिकारियों के अनुसार, टैक्स बचाने के लिए रेलवे, एयरपोर्ट और अंतरराज्यीय बसों के माध्यम से बिना बिल के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान लाने का तरीका अपनाया जा रहा है.

राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने मामले में शामिल व्यापारियों और डिलीवरी नेटवर्क की भूमिका की गहन जांच शुरू कर दी है. विभाग का कहना है कि कर चोरी करने वालों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *