भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम का दो दिवसीय एयर शो शनिवार से मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप परिसर में शुरू हुआ. शनिवार सुबह नौ बजे से जांबाज पायलटों ने आसमान में रोमांचक हवाई करतब दिखाए. मेरठ में आज पहली बार एयरफोर्स का एयर शो हुआ. इसमें लड़ाकू विमानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। 9 हॉक MK-132 विमानों की गड़गड़ाहट से आसमान गूंज उठा। जमीन से महज 200 फीट की ऊंचाई पर विमानों ने धुएं से लकीरें खींचकर तिरंगा बनाया. हवा में गुलाटियां मारीं.
लड़ाकू विमान एक-दूसरे से 5 मीटर से भी कम दूरी पर एक साथ उड़े. हवा में कभी सीधे तो कभी पलटियां खाते हुए नीचे आए. करीब 30 मिनट तक हजारों लोग गर्दन ऊपर करके विमानों को स्टंट देखते रहे.

सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम ने 9 हॉक MK-132 विमानों के साथ असमान में तिरंगा बनाया.
एयर शो के दौरान लोग तालियां और सीटियां बजाते रहे. जैसे विमान उनके ऊपर आकाश में पहुंचता लोग अपनी जगह पर उछल पड़ते. ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारे लगाते. एयर शो वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक्स के धुरंधर पायलटों ने किया.
एयर शो शनिवार सुबह 10:30 बजे न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप में शुरू हुआ. 9 लड़ाकू विमानों ने गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी. खास बात यह है कि सूर्यकिरण टीम में मेरठ के तीन पायलट हैं.

लड़ाकू विमानों ने आसमान में करतब दिखाए. इसे देखकर लोग तालियां और सीटियां बजाते दिखे.

विमानों ने हवा में लूप, बैरल रोल, उल्टी उड़ान और ‘डीएनए मैन्यूवर’ जैसे करतब दिखाए.

एयर शो देखने के लिए छोटे-छोटे बच्चे अपने पैरेंट्स के साथ पहुंचे. बच्चों के हाथ में प्लास्टिक का हवाई जहाज दिखा.

आयोजन स्थल पर एयरफोर्स का स्टॉल भी लगाया गया. यहां छात्र और दर्शक पहुंचकर जानकारी ले रहे हैं.

एयर शो देखने के लिए काफी संख्या में स्टूडेंट पहुंचे.
इनमें से स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल और स्क्वाड्रन लीडर राहुल सिंह ने विमान उड़ाया, जबकि स्क्वाड्रन लीडर शरद गोयल ने जमीन (ग्राउंड) से शो का प्रबंधन संभाला. एयर शो देखने के लिए 10 से अधिक स्कूलों के छात्र, एनसीसी (NCC) और एनएसएस (NSS) कैडेट्स समेत करीब 10 हजार लोग मौजूद रहे.
एयर शो से पहले शुक्रवार को मोहिउद्दीनपुर के आसमान में सूर्य किरण विमानों ने पूर्वाभ्यास किया. जमीन से आसमान तक कड़े सुरक्षा पहरे के बीच होने वाले प्रदर्शन को लेकर सैन्य और प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया. अधिकारियों के अनुसार एयर शो स्थल के 20 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर रोक रहेगी. शनिवार और रविवार को यातायात व्यवस्था के लिए रूट डायवर्जन भी लागू रहेगा। बिना पास के किसी को शो स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.
100 बीघा में तैयार हुआ आयोजन स्थल: एयर शो को लेकर आयोजन स्थल पर लगभग 100 बीघा जमीन में तैयारियां की गई हैं. दर्शकों के लिए तीन प्रवेश मार्ग बनाए गए हैं। बड़ा खुला पंडाल, खाने-पीने की व्यवस्था और वीवीआईपी व वीआईपी के लिए अलग व्यवस्था की गई है.
अधिकारियों ने पार्किंग स्थल, प्रवेश मार्ग, वायुसेना के जवानों के लिए बनाए जा रहे मंच और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया. आयोजन स्थल पर तीन गैलरी और पार्किंग स्थल बनाए गए हैं.
















Leave a Reply