सीएम योगी ने शनिवार को लखनऊ में अखिलेश और शिवपाल यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा- पहले नौकरियों में डकैती डालने के लिए चाचा-भतीजे की जोड़ी बेखौफ निकल पड़ती थी. आज उपदेश की भूमिका में हैं। 2027 के बाद उपदेशक भी नहीं रह पाएंगे.
सीएम ने कहा- “पहले बिना परीक्षा दिए ही नौकरी मिल जाती थी. पहले विज्ञापन जारी होते ही ठेके बांट दिए जाते थे और धंधा शुरू हो जाता था. जिन्होंने 2017 से पहले नियुक्ति पत्र वितरण में गदर मचाई थी, वे नोट कर लें कि अगले 6 महीने में एक लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी देने जा रहे हैं. वे गिनते रहें, हम नौकरियां देते जाएंगे.”
सीएम योगी ने लोक सेवा आयोग (UPPSC) और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के 818 अभ्यर्थियों को जॉइनिंग लेटर बांटे. सीएम ने कहा- 2017 से पहले UPPSC का चेयरमैन ऐसे व्यक्ति को बनाया गया, जो खुद योग्य नहीं था. चेयरमैन बनने के बाद उसने गदर मचाई. इसके चलते युवाओं को सड़क पर उतरना पड़ा. कोर्ट ने कहा- उसे जेल भेजो, जिंदगी भर सड़ाओ.
















Leave a Reply