कानपुर में मौसम बदला, हुआ सुहावना: कुछ इलाकों में बारिश, आसमान में घने बादल छाए

Spread the love

कानपुर शहर में शनिवार सुबह के समय तेज धूप के चलते गर्मी व उमस से लोग परेशान रहे. दोपहर 12.30 के बाद अचानक मौसम बदला और आसमान में घने बादल छा गए. जाजमऊ समेत कई इलाकों में पाकेट रेन शुरु हो चुकी है. इसके अलावा बादल छाने के बाद धूप से लोगों को राहत मिली है. तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है. सुबह का तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस के करीब था जो कि घटकर 30 डिग्री के करीब आ गया है.

मौसम बदला आसमान में घने बादल छाए फिर शुरू हो गयी बारिश

हवा में नमी 60 से 85% तक रहने से उमस बढ़ेगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, नमी के कारण 32 से 34°C तापमान के बीच भी 37 से 39°C जैसी गर्मी महसूस हो सकती है। शाम या रात में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

शाम-रात में भी बारिश की संभावना: डॉ. पांडेय ने बताया कि फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. दिन में धूप के बाद शाम या रात को हल्की बारिश हो सकती है. मानसून की वापसी की गतिविधियां भी अब बढ़ने लगी हैं.

सीएसए की शुक्रवार की रिपोर्ट के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 33.1°C दर्ज किया गया. यह सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा. न्यूनतम तापमान 23.4°C रिकॉर्ड हुआ. सुबह हल्के बादल थे, लेकिन दोपहर में धूप निकल आई. इसके चलते दिन में गर्मी का असर बढ़ गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *