कानपुर के फीलखाना में शातिर चोरों ने सर्राफ के घर से करीब 61 लाख रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. आरोपित सर्राफ के घर से करीब 30 किलो चांदी और 75 हजार रुपए नगद ले गए. घटना के वक्त उनकी पत्नी व बेटी घर पर मौजूद थी। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरा की फुटेज खंगालने में जुटी है जिसमें अभी तक की जानकारी के अनुसार संदिग्ध झोला लेकर जाते दिखा.
चटाई महल निवासी किशोर सिंह सर्राफ हैं. उनकी चौक में प्रियंका ज्वेलर्स नाम से दुकान है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह शहर के बाहर गए थे. इस दौरान बेटा अभय दुकान संभाल रहा था जबकि पत्नी सुशीलाऔर बेटी प्रियंका घर पर मौजूद थे.
रात को वह जब घर पहुंचे तो नीचे के कमरे में रखी आलमारी खुली थी जिसमें से करीब 30 किलो चांदी और 75 हजार रुपए नगद गायब थे. जिनकी कीमत करीब 61 लख रुपए है. तत्काल उन्होंने फीलखाना पुलिस को सूचना दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की. फीलखाना थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरा की जांच की जा रही है.
















Leave a Reply