दोपहर 13 PCS अफसरों के ट्रांसफर, शाम को 35 IPS के तबादले, कानपुर के ADM सिटी स्थानांतरित

Spread the love

UP में पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए धड़ाधड़ तबादले हो रहे हैं. शनिवार को 13 पीसीएस के बाद 35 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है. इनमें दो जिलों के कप्तान भी शामिल हैं. बीते दिनों पीपीएस से पदोन्नति आकर आईपीएस अधिकारी बने 11 अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. शासन ने सभी अफसरों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है. पुलिस विभाग में एक साथ 35 आईपीएस के ट्रांसफर को लेकर महकमे में हड़कंप मच गया है.इनमें कई शहरों को नए सिटी एसपी मिले हैं.

 112 की SP चारू निगम को गाजियाबाद में 47वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है. पहले भी IPS चारू इस कंपनी में सेनानायक रह चुकी हैं.चारू निगम यूपी 112 में आने से पहले सुल्तानपुर SP थीं.

आज ही दोपहर 13 PCS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए. मऊ के मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश कुमार को ADM सिटी अयोध्या बनाया गया है. मथुरा के अपर नगर आयुक्त को कानपुर में ADM सिटी की जिम्मेदारी सौंपी है. यूपी सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक हिमांशु गुप्ता को बरेली विकास प्राधिकरण की कमान सौंपी गई है.

यूपी सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक पवन कुमार को ADM वित्त एवं राजस्व कुशीनगर बनाया है. कानपुर नगर के ADM सिटी आलोक कुमार गुप्ता को कासगंज में ADM वित्त एवं राजस्व बनाया है. चित्रकूट के अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण कुमार का तबादला मत्स्य विभाग में संयुक्त निदेशक प्रशासन के पद पर किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *