कानपुर का बाबूपुरवा ईदगाह मैदान ओवैसी के सपोर्ट की होर्डिंग से पटा, बड़ी तादाद में समर्थक

Spread the love

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी रविवार शाम कानपुर की कैंट विधानसभा क्षेत्र के बाबूपुरवा ईदगाह मैदान में जनसभा को संबोधित करने जा रहे है. स्वागत की होर्डिंग से पूरा मैदान पटा पड़ा है. करीब 10 से 15 हज़ार समर्थक यहाँ पहुँच चुके है.

असदुद्दीन ओवैसी सड़क मार्ग से कानपुर पहुंच रहे है. सबसे पहले उनका स्वागत जाजमऊ चेक पोस्ट पर किया जाना है जहां सैकड़ों समर्थक फूल-मालाएं लेकर पहुंच चुके है.

प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में केवल कैंट विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बुलाया गया है. हालांकि, आसपास के जिलों के पार्टी पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि मैदान छोटा है, इसलिए यूपी भर से लोगों को नहीं बुलाया गया है. जाजमऊ चेक पोस्ट पर समर्थक औवेसी के इंतजार में खड़े हैं. हांथों में पार्टी का झंडा लेकर स्वागत के इंतजार में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *