UP में चित्रकूट के मानिकपुर कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में भीषण आग लग गई. आग लगने से बैंक के अंदर रखा फर्नीचर, कंप्यूटर, एसी और कई जरूरी दस्तावेज जल गए. घटना से बैंक परिसर में हड़कंप मच गया. सुबह बैंक के अंदर से धुआं उठता देख कर्मचारियों ने शोर मचाया. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी शाखा को अपनी चपेट में ले लिया.
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों का सामान जल चुका था। गनीमत रही कि आग लगने के समय बैंक में ग्राहक मौजूद नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। सूचना पर पुलिस और बैंक के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने नुकसान का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है।
















Leave a Reply