UP में लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह चिल्ड्रेन अकडेमी स्कूल में बड़ी घटना घटित हुई, जिससे शहर में सनसनी फैल गई. इस स्कूल में सुबह करीब साढ़े 11 बजे गोलियां चली, जिससे एक युवक और महिला शिक्षक की मौत हो गई है. गोलीकांड से स्कूल में चीख-पुकार मच गई. मासूम बच्चे सहम गए.
स्कूल के बाहर जुटी लोगों की भीड़: सूचना मिलते ही अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. स्कूल के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई. अभिभावक भी पहुंच गए। शहर कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर जांच की जा रही है. एसपी डॉ. ख्याति गर्ग भी मौके पर पहुंच गई हैं. फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है.

सहमे मासूम बच्चे
स्कूल की पहली मंजिल पर हुई वारदात: वारदात स्कूल की पहली मंजिल पर हुई है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि कोई बाहर का युवक स्कूल में आया था. उसी ने वारदात को अंजाम दिया। उसने तमंचे से पहले शिक्षिका को गोली मारी. फिर खुद को गोली मार ली. गोलियां चलने की आवाज सुनकर स्कूल के कक्षों से अन्य शिक्षिक बाहर आ गए.
















Leave a Reply