लखनऊ के सरोजनीनगर में सोमवार सुबह सड़क हादसे में डायल 112 मुख्यालय में तैनात दरोगा सत्येंद्र सिंह की मौत हो गई. उनकी तेज रफ्तार वैगन आर कार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई.
पुलिस के मुताबिक, कानपुर नगर के सनिगवां कोयला नगर निवासी सत्येंद्र सिंह सोमवार सुबह करीब 7 बजे कानपुर से लखनऊ आ रहे थे. वह ड्यूटी के लिए निकले थे और काफी देर हो गई थी. इसी वजह से वह तेज रफ्तार में कार चला रहे थे। सरोजनीनगर में दरोगा खेड़ा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी.

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. इसी कार से दरोगा आ रहे थे.
हादसे में सत्येंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सत्येंद्र सिंह को सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मृतक दरोगा की उम्र करीब 51 वर्ष है. दरोगा के परिवार में उसकी पत्नी अलका सिंह और बेटा राज है. 1995 रैंक के दरोगा हैं.
















Leave a Reply