UP में एटा जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र के यादव नगर में सोमवार देर रात दिल दहलाने वाली घटना हुई है. यहां 65 वर्षीय कमला देवी और उनकी 35 वर्षीय बेटी प्रियंका की हथौड़े से सिर और चेहरा कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप मृतका के पति और ससुर पर लगा है, जो वारदात के बाद से फरार हैं. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल में ही रहता था. 2 दिन पहले उसका पिता उनसे मिलने आया था. रात करीब साढ़े 12 बजे दोनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. दोनों के भागने के बाद आरोपी का बेटा खुद थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी.
डबल मर्डर की सूचना पर एसएसपी डॉ. इलामारन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मौके पर मौजूद बच्चों के बयान दर्ज किए. बड़ी बेटी ने बताया, “पापा और बाबा ने हमारे सामने ही मम्मी और नानी को मार डाला।”

प्रियंका के तीन बच्चों ने वारदात को अपनी आंखों से देखा। सभी दहशत में हैं.
आरोपी के भाई का कहना है कि 25 साल की शादी के बाद भी वह पत्नी पर शक करता था. मृतकों की पहचान कमला देवी (65) और उनकी बेटी प्रियंका (40) के रूप में हुई है.
















Leave a Reply