UP सरकार ने मंगलवार शाम को 18 IPS अफसरों के तबादले कर दिए. IPS प्रीतिबाला गुप्ता को लखनऊ ATS का SP बनाया गया है. सतीश कुमार को लखनऊ SSF के सेनानायक की कमान सौंपी गई है.
कांवड़ियों के साथ डांस करके सुर्खियों में आए संजीव सुमन को UPSIFS का SP बनाया गया है. समीर सौरभ को PAC, सीतापुर में सेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है. देवेश कुमार शर्मा को खाद्य प्रकोष्ठ, लखनऊ का SP बनाया गया है. लखनऊ में तैनात वंशराज यादव को प्रयागराज भेजा गया है. उन्हें SSF के सेनानायक की कमान सौंपी गई है. वहीं, आशुतोष द्विवेदी को APTC, सीतापुर से अयोध्या भेजा गया है. उन्हें वहां क्षेत्रीय अभिसूचना के SP की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अयोध्या में क्षेत्रीय अभिसूचना के SP संजय राय को लखनऊ भेजा गया है. उन्हें CID का SP बनाया गया है.
1 जुलाई को IPS कैडर पाने वाले 12 अफसरों को मिली पोस्टिंग: 1 जुलाई, 2026 को 29 PPS अफसरों को प्रमोशन देकर IPS कैडर आवंटित किया गया था. इसके बाद इन अफसरों को नई पोस्टिंग का इंतजार था. बीते दिनों इनमें से कुछ अफसरों को अलग-अलग पदों पर तैनाती दी गई. अब 12 और IPS अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है. हालांकि, इन्हें साइड पोस्टिंग ही दी गई है.
IPS संजीव सुमन का तबादला, UPSIFS में मिली जिम्मेदारी: IPS संजीव सुमन को UPSIFS, लखनऊ का SP बनाया गया है. करीब तीन साल पहले मुजफ्फरनगर के SSP रहते संजीव सुमन का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें वह ‘भोले की बारात चली’ गाने पर कांवड़ियों के साथ डांस करते दिखे थे. संजीव सुमन 2014 बैच के IPS अफसर हैं. वह मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले हैं.
कृष्ण गोपाल मुरादाबाद PTC में SP बने: आलोक कुमार शर्मा को सतर्कता अधिष्ठान का SP बनाया गया है. सहारनपुर SSF में सेनानायक डॉ. कृष्ण गोपाल का मुरादाबाद ट्रांसफर हुआ है. उन्हें PTC में SP बनाया गया है. पवित्र मोहन त्रिपाठी को मिर्जापुर RTC का SP बनाया गया है. वहीं, शोएब इकबाल को लखनऊ में यातायात निदेशालय में SP की जिम्मेदारी सौंपी गई है. राहुल मिठास को लखनऊ में तकनीकी सेवाओं का SP बनाया गया है.
पवित्र मोहन त्रिपाठी को मिर्जापुर RTC का SP बनाया गया है. उन्हें जुलाई 2026 में IPS कैडर में प्रमोट किया गया था. राजकुमार को सतर्कता अधिष्ठान भेजा, शशि शेखर लखनऊ ATS से हटे राजकुमार को सतर्कता अधिष्ठान का SP बनाया गया है. शशि शेखर सिंह को ATS लखनऊ से हटाकर 11वीं वाहिनी PAC, सीतापुर के सेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है. महेश सिंह अत्री को PTS, मुरादाबाद से क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली का SP बनाया गया है. कमल किशोर को पुलिस मुख्यालय से EOW का SP बनाया गया है. आनंद कुमार-॥ को क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली से लखनऊ में CID का SP बनाया गया है.
















Leave a Reply