UP में 20 घंटे में चाइनीज मांझे से दूसरी मौत, वाराणसी में मंदिर से लौट रहे कारोबारी की गर्दन कटी

Spread the love

वाराणसी में चाइनीज मांझे से 55 साल के साड़ी कारोबारी की गर्दन कट गई. गर्दन कटते ही खून का फव्वारा निकल पड़ा. सड़क पर तड़प-तड़पकर उनकी मौत हो गई.

कारोबारी के बेटे की किडनी खराब है. वह नवरात्रि के पहले दिन बेटे के ठीक होने की मन्नत मांगने बाइक से मंदिर गए थे.

रविवार सुबह 9 बजे लौटते वक्त कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर हादसा हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक मांझा उनकी गर्दन पर आकर लिपट गया. जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक गर्दन कट चुकी थी.

एक राहगीर युवक कुछ लोगों की मदद से उन्हें बाइक से अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यूपी में 20 घंटे के अंदर चाइनीज मांझे से यह दूसरी मौत है. शनिवार को गोरखपुर में 35 साल के युवक की चाइनीज मांझे से गर्दन कट गई थी. उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई थी.

कारोबारी को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

‘भाई रात में भतीजे की डायलिसिस कराकर लखनऊ से लौटे थे’: आशापुर में रहने वाले सुनील कुमार गुजराती (55) साड़ी कारोबारी थे. उनके दो बेटे हैं। सुनील के छोटे भाई सुशील कुमार ने बताया कि भाई के भतीजे यश की लखनऊ PGI में डायलिसिस चल रही थी। शनिवार रात भाई भतीजे को लेकर घर लौटे थे.

सुशील ने बताया, ‘आज सुबह वह मंदिर में दर्शन करने गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हो गया. एक युवक मुझे तलाशते हुए पहुंचा और घटना की जानकारी दी. इसके बाद हम अस्पताल पहुंचे। वहां पता चला कि सुनील की मौत हो गई है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *