हरदोई पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को हाथ जुड़वाकर बाजार में घुमाया, माफी भी मंगवाई

Spread the love

यूपी के हरदोई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां हरदोई पुलिस ने अनोखा कदम उठाते हुए एक हिस्ट्रीशीटर को बाजार में हाथ जोड़वारकर घुमाया. आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है. उधर, पुलिस द्वारा उठाया गया ये कदम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये मामला पाली कस्बे का है. जहां एक अंडा विक्रेता से मारपीट के आरोपी वीरू को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. शनिवार को पुलिस ने बाजार में घुमाते हुए लोगों से माफी मंगवाई और कहा कि वह अब कभी मारपीट नहीं करेगा. वहीं, हिस्ट्रीशीर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहा है कि वह अब कभी मारपीट नहीं करेगा. इस वीडियो को लेकर थाना इंस्पेक्टर का कहना है कि लोगों का भय दूर करने के लिए ये कदम उठाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *