बागपत में रोटियों पर थूक लगाकर सेंकने का वीडियो वायरल, आरोपी शहजाद गिरफ्तार

Spread the love

सहारनपुर के बाद अब बागपत में रोटियों पर थूक लगाकर उन्हें तंदूर में सेंकने का मामला सामने आया है. यहां नरेश चिकन कॉर्नर नाम के होटल का रोटी में थूक लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ है. तंदूर पर रोटी बना रहा युवक हर बार रोटी पर पहले थूकता है और फिर उसे तंदूर में सेंकता है. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.  

यह मामला शहर कोतवाली इलाके के टटीरी कस्बे स्थित नरेश चिकन कॉर्नर का है. यहां खाने गए एक युवक ने रोटियों पर थूकते हुए वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है. बागपत में रोटियों को थूकने के बाद सेंकने का यह तीसरा मामला सामने आया है.  

एक मिनट में तीन बार रोटियों पर थूक लगाकर सेंका

जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें देखा जा सकता है कि रोटी बना रहा युवक पहले हाथ से रोटी बनाता है फिर उस पर थूकता है और उसके बाद तंदूर में डालता है. वायरल हो रहे एक मिनट के वीडियो में युवक ने तीन बार रोटी पर थूका. वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी शहजाद की गिरफ्तारी हो गई है.  

सहारनपुर में भी रोटी पर थूक लगाने का वीडियो वायरल हुआ था

बीते 12 सितंबर को सहारनपुर में रोटी पर थूक लगाने का वीडियो सामने आया था. यहां छुटमलपुर कस्बे में स्थित ‘अपना दस्तरखान’ नाम के होटल में काम करने वाले कर्मचारी ने रोटियों पर थूक लगाकर उन्हें तंदूर में सेंका. यह घटना तब सामने आई, जब किसी ने कर्मचारी की इस हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *