UP के बिजनाैर में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से मारपीट कर दी गई. हमले में दो सिपाही घायल हो गए हैं. बताया गया कि 112 पीआरबी के सिपाहियों को कई मीटर तक धकेला गया, जिसमें दो सिपाही घायल हुए हैं. माैके पर भारी संख्या में में पुलिस बल पहुंचा है. चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
बिजनाैर कोतवाली देहात में दो भाइयों के झगड़े की सूचना पर पहुंची 112 पीआरबी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर एक पक्ष ने हमला कर दिया। मौके पर भारी फोर्स पहुंची लेकिन आरोपी फरार हो गए। पीआरबी के चालक की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है.
बृहस्पतिवार की रात्रि पुलिस को ग्रामीण तेजपाल से सूचना मिली कि कि गांव इब्राहीमपुर खंडसाल में विवाद हो गया है. मौके पर 112 पीआरबी के सिपाही पहुंचे. वहां उपस्थित प्रतिवादी राजीव पुत्र सागर ने बताया कि भाईयों का झगड़ा है.
बताया गया कि इसी दाैरान वहां तेजपाल पुत्र सागर,गंगाराम पुत्र सागर, निर्वेश पत्नी गंगाराम, मोहिनी पत्नी तेजपाल सभी निवासी ग्राम इब्राहिमपुर खंड्साल अचानक पहुंचे तथा पुलिस कर्मियों के साथ गाली- गलौज और हाथापाई करने लगे.
पुलिस कर्मियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की, जिसमें पुलिसकर्मियों को चोट आई हैं.
आरोप है कि आरोपियों ने गाली गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी. आरोप है कि दोनों पुलिस कर्मियों को आरोपी 50 मीटर तक धकेलते हुए ले गए.
घटना की सूचना बरुकी पुलिस चौकी तथा थाना कोतवाली देहात को दी गई. मौके पर बरुकी चौकी प्रभारी रवि तोमर तथा थाना अध्यक्ष कोतवाली देहात राजेश कुमार पहुंचे दोनों घायल पुलिस कर्मी राकेश कुमार तथा नीरज कुमार की डॉक्टरी कराई गई.
















Leave a Reply