UP के मुरादाबाद में ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर एक ग्रामीण की मौत हो गई. जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई. सूचना लगते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम को ही घेर लिया और जीप की हवा निकाल दी. गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर को दौड़ा-दौड़ाकर पत्थर-डंडे मारे. बंधक बनाया. वर्दी फाड़ दी. पुलिस पर हमले की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया.. मामला ठाकुरद्वारा कोतवाली के एक गांव का बताया जा रहा है.
डीएम और एसएसपी भारी फोर्स के साथ मौक पर पहुंचे. पब्लिक को समझाकर बंधक पुलिसवालों को मुक्त कराया. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस वसूली के लिए ट्रैक्टर का पीछा कर रही थी. तेज रफ्तार से भगाने की वजह से ट्रैक्टर पलट गया. जिसके नीचे दबने से ट्रैक्टर चला रहे ग्रामीण मोनू की मौत हो गई. पुलिस ने 2 कॉन्स्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
ग्रामीणों का कहना है कि यहां रहने वाला लोकेश उर्फ सोनू शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली लेकर खेत से मिट्टी लेने गया था. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अनीस नाम के कॉन्स्टेबल ने उससे प्रति ट्राली 500 रुपए की डिमांड की थी. पैसे नहीं देने पर अनीस ने कार से मोनू का पीछा कर ट्रैक्टर रोकने को कहा. ग्रामीणों का कहना है कि डर की वजह से मोनू ने ट्रैक्टर नहीं रोका तो पुलिस लिखी सफेद रंग की गाड़ी से सिपाही ने उसका पीछा शुरू कर दिया. गाड़ी में 3 अन्य पुलिसकर्मी भी सवार थे. इसके बाद खेत पर जाकर मोनू का ट्रैक्टर पलट गया. जिसके नीचे दबने से मोनू की मौत हो गई.
ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस वालों ने अवैध वसूली के लिए खाली ट्रैक्टर ट्रॉली का जीप से पीछा किया. जिसके चलते हादसा हुआ और ग्रामीण लोकेश ऊर्ज सोनू की मौत हो गई. ग्रामीणों का कहना है कि सोनू खेत से मिट्टी निकलवा कर प्लॉट भरवा रहे थे. इसी दौरान वसूली के लिए पुलिस वाले पहुंच गए और ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा करने लगे. जिससे ट्रैक्टर के नीचे सोनू की दबकर मौत हो गई.

ग्रामीणों को समझाने में जुटी पुलिस
इस दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और ग्रामीणों की बहस शुरू हो गई. ग्रामीणों ने पुलिस वालों को घेर लिया. पूरा मामला मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली के एक गांव का बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है. हालांकि, अभी पूरे मामले को लेकर पुलिस का बयान नहीं आया है.
SSP सतपाल अंतिल ने बताया
पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव तरफ दलपतपुर में एक ट्रैक्टर-ट्राली गांव के पास खेत में पलटी हुई है. ट्राली खाली है और उसके नीचे एक व्यक्ति की लाश है. सूचना पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने 2 पुलिस कर्मियों पर कुछ आरोप लगाए. लगाए गए आरोप गंभीर प्रवृत्ति के हैं इसलिए परिजनों की शिकायत पर 2 कॉन्स्टेबल अनीस और नरेश को नामजद करते हुए 2-3 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. साक्ष्य संकलन करते हुए हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य आएंगे उनके अनुरूप मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी.
















Leave a Reply