बरेली में एक मकान को अवैध रूप से मस्जिद बनाए जाने को लेकर दो समुदाय आमने सामने आ गये. इतना ही नहीं हंगामा हुआ और दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया. दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले. जिसमें कई लोग घायल हो गये. घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस महकमे को लगी, अधिक सतर्क हो गए. बवाल वाले इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. हालात तनावपूर्ण और पुलिस मौके पर नजर बनाए हुई है.
भाजपा विधायक धरने पर
वहीं जानकारी मिलने पर भाजपा विधायक मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए हैं. भाजपा विधायक इस घटना को लेकर पुलिस के साथ मिलकर अवैध मस्जिद का निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया है.
रात होने पर भी धरना जारी है. दोनों समुदाय के लोग नारेबाजी करते रहे. घटना क्योंलड़ीया थाना क्षेत्र के केला दांडी गांव की है, बवाल के बाद आसपास के इलाकों में भी हालात तनावपूर्ण हैं. वहीं मकान को मस्जिद में तब्दील किए जाने के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए है. इसके साथ ही लोगों के पथराव करने के वीडियो भी सामने आए हैं.
















Leave a Reply