कानपुर के बर्रा थानाक्षेत्र में कार सीखने के दौरान युवक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी. आरोपित चालक साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए बाइक से जा टकराया. वहीं हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
आपकाे बता दें कि बर्रा थानाक्षेत्र के कर्रही पेट्रोल लाइन के पास एक युवक कार सीख रहा था. तभी कार अनियंत्रित होकर सड़क से जा रहे साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए बाइक से जा टकराई जिससे साइकिल सवार की मौत हो गई. वहीं बाइक में टक्कर से खुले नाले में जा गिरी. हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की. साथ ही मृतक के परिजनों को सूचित किया.
















Leave a Reply