कानपुर के बिधनू थानाक्षेत्र के मगरासा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक माह से लापता युवक की बाइक और खून से सने कपड़े बरामद हुए. जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिंक और डॉग स्क्वायड ने जांच पड़ताल की. साथ ही युवक की तलाश शुरू कर दी है. वहीं युवक के परिजनों ने हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है.

आपको बता दें कि बिधनू क्षेत्र के घाटूखेड़ा इलाके का एक युवक बीती 23 नवंबर से लापता है. युवक बीडीसी सदस्य बताया जा रहा है। वहीं परिजनों ने युवक के गायब होने के बाद गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी. बुधवार को क्षेत्र के मगरासा गांव के सामनेे ग्रामीणों ने युवक की बाइक और खून से सने कपड़े देखे तो पुलिस को सूचना दी.
मौके पर पुसिल समेत डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी पहुंचे. टीमों ने साक्ष्य जुटाये. वहीं परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को ठिकाने लगाये जाने का आरोप लगाया है.
















Leave a Reply