कानपुर के पतारा में घर में खेल रहे तीन वर्षीय मासूम की पानी भरे टब में गिरने से हुई मौत

Spread the love

कानपुर के घाटमपुर थाना के पतारा चौकी क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घर में खेल रहा मासूम खेलते खेलते अचानक बाथरूम में रखे पानी भरे टब में जा गिरा,जहां पानी भरे टब में गिरने के दौरान मासूम की डूब कर मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार घाटमपुर थाना क्षेत्र के गांव प्रतापपुर गांव के रहने वाले बबलू नायक की बेटी प्राची मंगलपुर कानपुर देहात से अपने तीन वर्षीय मासूम बेटे सुर्या को लेकर अपने मायके प्रतापपुर एक हफ्ते पहले आई हुई थी, वही आज घर में अचानक खेलते खेलते मासूम बाथरूम में पहुंच गया, जहां बाथरूम में मासूम पानी से भरे टब में जा गिरा जिस दौरान मासूम की पानी में डूबकर मौत हो गई,वही घटना की जानकारी होते ही परिजन आनन फानन में मासूम को लेकर सी एच सी पतारा पहुंचे जहां डाक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया.

इस घटना के चलते पूरे परिवार में कोहराम मच गया।वही परिजनों ने पुलिसिया कार्रवाई से बचते हुए मासूम के शव का दाह संस्कार कर दिया है. वहीं इस घटना के दौरान परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *