महाराजपुर में कुलगांव मोड़ के पास हुंडई कार शोरूम में फिर चोरी की कोशिश, CCTV में घटना कैद

Spread the love

कानपुर के महाराजपुर में कुलगांव मोड़ के पास स्थित हुंडई के शोरूम में चोरों ने एक बार फिर चोरी का दुस्साहसिक प्रयास किया. चोर लगभग एक घंटे तक एकाउंट कक्ष में नकदी की खोजबीन करते रहे. कुछ लाकरों को खोलकर देखा और कुछ को तोड़ने का प्रयास किया. तभी अचानक वहां लगे सेंसर में हलचल होने से सायरन बजने लगा.सुरक्षाकर्मी दौड़े तो आरोपित पीछे की तरफ से चहारदीवारी फांदकर फरार हो गए.सूचना पर पहुची पुलिस ने छानबीन की।गनीमत रही कि चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा.पिछले साल भी यहां से चोरों ने लाकर तोड़कर 9 लाख की नकदी पार कर दी थी.अभी घटना की तहरीर नहीं दी गई है.

महाराजपुर में हाईवे किनारे कुलगांव मोड़ के पास हुंडई का स्वामी कार शोरूम है।मंगलवार देर रात पीछे की तरफ स्थित एक फार्म हाउस से होते हुए चोर पेड़ की मदद से चहारदीवारी पर चढ़े और वहां से कूदकर अंदर आ गए. इसके बाद चोर एकाउंट कक्ष के गेट का लाक तोड़कर अंदर घुस गए. वहां नकदी की तलाश करते रहे. जिन अलमारियों में चाबी लगी थी उनको खोलकर देखा।एक का लाक तोड़कर खंगाला.

इसी बीच सेंसर छू जाने से सायरन बजने लगा.सायरन की आवाज सुनते ही मुख्य गेट के पास मौजूद सुरक्षाकर्मी घटनास्थल की तरफ दौड़े तो आरोपित वहां से निकलकर पीछे की तरफ से भाग निकले.पुलिस ने मौके पर पहुचकर जांच की.

बुधवार को जब शोरूम के मैनेजर पहुचे तो उन्होंने जांच के बाद कुछ भी चोरी न होने की बात कही.शोरूम में लगे सीसी कैमरे में चार चोर कैद हुए हैं.सभी अपना चेहरा ढके हुए हैं.20 से 30 साल की ऊम्र लग रही है.सीसी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है.

सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।पिछले साल जुलाई में इसी शोरूम से चोरों ने लाकर तोड़कर 9 लाख की नकदी पार कर दी थी.मुकदमा दर्ज हुआ था लेकिन आरोपित अभी तक पकड़े नहीं गए.जबकि यहीं से दो – तीन सौ मीटर दूर पर ही एसीपी चकेरी का कार्यालय व कुलगांव चौकी है.

महाराजपुर थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि चोरी का प्रयास हुआ है.चार चोर कैमरे में कैद हुए हैं जो चेहरा छिपाए हैं.अभी तहरीर नहीं मिली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *