कानपुर के महाराजपुर में हुई पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में हाइवे पर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर ईनामी सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार किया.
डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि या मुठभेड़ और ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी चकेरी, महाराजपुर और सर्विलांस पूर्वी की संयुक्त टीम को मिली सफलता। मुठभेड़ में शातिर बदमाश सलमान के पैर में लगी गोली.
यह राठ हमीरपुर का रहने वाला है और इस पर 8 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. यह फतेहपुर, महोबा, हमीरपुर और कानपुर में अपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था और कई दिनों से फरार चल रहा था.
पकड़े गए बदमाश सलमान पर 25 हजार का इनाम था . इस शातिर बदमाश ने कुछ माह पूर्व टोयटा शोरूम में की थी ऑटो पार्ट्स की चोरी. पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में कराया भर्ती.
















Leave a Reply