कानपुर के शिवराजपुर में कानपुर अलीगढ़ हाईवे पर दिल्ली जा रही एक रोडवेज बस हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई. हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई और बस ड्राइवर और परिचालक सहित चार लोग घायल हो गए.
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. शिवराजपुर थाना क्षेत्र में कानपुर अलीगढ़ हाईवे पर कस्बे के निकट हाईवे पर खड़े एक ट्रक में कानपुर से दिल्ली के लिए जा रही एक रोडवेज बस सुबह धुंध के चलते पीछे से टकरा गई.
बस की टक्कर इतनी तेज थी की ट्रक खड्डे में जा गिरा. हादसे में ट्रक ड्राइवर पंजाब प्रांत के गुरदासपुर जनपद के खलेरपुरा सारीवाल निवासी 46 वर्षीय देवेंद्र पुत्र सच्चा सिंह की मौत हो गई और बस चालक मनोज कुमार, परिचालक रामादेवी कानपुर निवासी अतुल कुमार व दो सवारियों सहित चार लोग घायल हो गए.
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया. हादसे के बाद कुछ देर तक रोड पर जाम लग रहा। हाईवे टीम व पुलिस टीम में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात शुरू कराया. थाना प्रभारी के अनुसार धुंध के चलते हादसा हुआ है. मृतक चालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
















Leave a Reply