संदिग्ध परिस्थितियों में जाजमऊ स्थित जूता फ़ैक्ट्री में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Spread the love

कानपुर के जाजमऊ में गुरुवार सुबह जूता फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग को बुझाया.

जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि गुरुवार सुबह अशरफाबाद स्थित लारी कंपाउंड में जूते का अपर बनाने वाली फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी जिससे फैक्ट्री में हड़कम्प मच गया जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की दो गाड़ियों ने आधा घण्टे की मशक्कत कर आग को बुझाया.

थाना प्रभारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नही हुआ है. फिलहाल आग को बुझा लिया गया है. किसी प्रकार कोई हताहत नही हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *