नगर निगम सदन में Bjp पार्षद ने अपनी पार्टी को दिखाया आईना, टी-शर्ट पहन पहुंचे, लिखा-2 साल का ग्रहकर वापस दो

Spread the love

कानपुर में नगर निगम सदन दूसरा दिन है. इससे पहले सदन में भाजपा और कांग्रेस पार्टी के पार्षदों के बीच हाथापाई हुई थी, इसके बाद सदन को स्थगित कर दिया गया था. आज गुरुवार को सदन फिर से शुरू हुआ. भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित ने कहा-पार्षदों का भत्ता डेढ़ हजार से बढ़कर 5000 किया जाए. कानपुर में लगी होल्डिंग का पैसा वसूला जाए ताकि शहर का विकास हो सके. जितने भी शहर में पार्क हैं, उनकी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए.

पार्षद धीरू त्रिपाठी बोले-एक बराबर सफाई कर्मी मिलें

पार्षद धीरू त्रिपाठी ने कहा-सभी वार्डों में एक बराबर कर्मचारी सफाई के लिए दिए जाएं. किसी वार्ड में ज्यादा, तो किसी वार्ड में काम कर्मचारी हैं. इस पर महापौर ने नगर आयुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि एक हफ्ते के अंदर ऐसे वार्डों की लिस्ट तैयार करें, जहां पर अधिक कर्मचारी हैं. सभी को बराबर के कर्मचारी दिए जाएं और एक कर्मचारी 200 मीटर तक की साफ सफाई पूरी करेगा.

पानी की सबसे बड़ी समस्या

वार्ड-77 के पार्षद ने कहा-हमारे यहां जाम की स्थिति काफी है, क्योंकि अहिल्या हॉस्पिटल वालों ने पूरे फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है. जिसकी वजह से हाईवे पर जाम लग जाता है. पानी की सबसे बड़ी समस्या है. वहीं, वार्ड 105 के पार्षद में कहा कि क्षेत्र में एक बरातशाला है, जिसमें गरीब लोग अपने घर की शादी कर लेते थे. उसमें भी अराजक तत्वों ने कब्जा कर लिया है. इस बरात शाला को जल्द से जल्द खुलवाया जाए.

कानपुर नगर निगम होश में आओ

भाजपा पार्षद पवन गुप्ता ने कहा-‘कानपुर नगर निगम होश में आओ, कानपुर की जनता को नामांतरण नामक अवैध वसूली से मुक्त कराया जाए.’ पीठ की तरफ लिखा है ‘कानपुर नगर निगम होश में आओ, 2 साल का बढ़ाया हुआ ग्रह कर वापस लिया जाए, ग्रह कर के नाम पर हो रहा है. भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए.’

वार्ड 65 के पार्षद योगेश शर्मा ने सदन में कहा-पाल चौराहे पर अतिक्रमण तो हटा दिया गया, लेकिन जल भराव की समस्या आज दिन तक खत्म नहीं हुई. सैंकड़ों बच्चे भीगते हुए स्कूल जाते हैं. पक्के नाले का निर्माण कराया जाए. इससे लाखों की जनता लाभान्वित गोगा।क्षेत्र में पार्कों की दुर्दशा हुई है. आज दिन तक उद्यान विभाग की ओर से एक रुपए भी नहीं दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *