बेसहारा व अपाहिज वृद्ध महिला का सहारा बने कानपुर के टी एस आई प्रदीप शर्मा

Spread the love

कानपुर ट्रैफिक पुलिस शहर के यातायात को दुरुस्त और सुचारु रूप से चलाने के लिए दिन-रात कार्य करती ही है लेकिन इस महक़मे में कई चेहरे ऐसे भी हैं जो अक्सर यातायात के साथ-साथ जरूरत मंद लोगों की मदद करते अक्सर कमरे में कैद हो जाते हैं.

अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया जो घंटाघर का है. अगर आप कानपुर से हैं तो आपको पता होगा यह चौराहा कानपुर के सबसे व्यस्ततम चौराहो में से एक है. यहां इतना ट्रैफिक रहता है जिसे सुचारू रूप से चलना ही अपने आप में काबिले तारीफ है लेकिन अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया जिसमें दिख रहा है कि टी एस आई प्रदीप शर्मा एक वृद्ध महिला का सहारा बने हैं और उसको सड़क के इस पर से ऑटो में बैठाते दिख रहे हैं.

यह कोई पहली बार नहीं अक्सर टी एस आई प्रदीप शर्मा लोगों की सहायता करते हुए सड़क पर नजर आ जाते हैं. सबसे काबिले तारीफ तो यह है कि जिस सर्किल में इनकी ड्यूटी होती है वह सर्कल ट्रैफिक मुक्त तो रहता ही हैं बाकी बेसहारा लोगों की कभी लाठी तो कभी आंखें बन उनकी मदद बिना देरी के कर देते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *