कानपुर के रेव थ्री माॅल में शुक्रवार शाम को तीसरी मंजिल पर मौजूद स्पा सेंटर के फॉल सीलिंग में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और पूरे मॉल में धुआं भर गया. आग और धुआं देख मॉल में भगदड़ मच गई.
सूचना पर फायर ब्रिगेड की 5 मौके पर पहुंची और करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया. इसके साथ भीड़ को नियंत्रित करते हुए बाहर भी निकाला.
कोहना थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की. सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि टीम ने आग पर काबू पा लिया है. अब पूरे मॉल में धुआं भरा हुआ है. आग को पूरी तरह से शांत करने और धुआं निकालने का काम चल रहा है.
















Leave a Reply