हरबंश मोहाल में महिला को गोली मारे जाने से सनसनी, घर के भीतर मिली गंभीर हालत में

Spread the love

कानपुर में हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र अंतर्गत हरबंश मोहाल पानी की टंकी के पास महिला को गोली मारी गई जिसे तत्काल अस्पताल भेजा गया गोली की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी एस के सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.मकान मालिक और पड़ोसियों ने पुलिस काे सूचना देने के बाद उसे उर्सला हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दंपति में विवाद चल रहा था. पुलिस पति और घर के सभी सदस्यों से पूछताछ कर घटना का सच जाने की कोशिश में लगी है.

हरबंशमोहाल थाना क्षेत्र के गड़रिया मोहाल में 32 साल की प्रिया अपने पति अजय मिश्रा के साथ रहती हैं. दोनों के एक दो साल का बेटा भी है, लेकिन दंपति में विवाद के चलते बेटा प्रिया के मायके में रहता है. इसके साथ ही प्रिया भी ज्यादा समय अपने मायके में ही बिताती है. मकान मालिक ने बताया कि शनिवार देर शाम को गोली चलने की आवाज आने के बाद कमरे में पहुंची तो दंग रह गईं. महिला खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी. मकान मालिक और पड़ोसियों ने पुलिस की मदद से महिला को उर्सला अस्पताल में एडमिट कराया है.

एसीपी कर्नलगंज आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में दंपती के विवाद में गोली मारने की बात सामने आ रही है. पति से पूछताछ के लिए संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है. मायके और ससुराल वालों से भी पूछताछ की जा रही है. महिला की हालत गंभीर होने के चलते उससे पूछताछ नहीं हाे सकी. जल्द ही पूरे गोलीकांड का खुलासा करके आरोपी को जेल भेजा जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *