कानपुर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 10 फीट तक उठीं लपटें

Spread the love

कानपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार दोपहर एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. दोपहर लगभग 3 बजे अचानक फैक्ट्री से धुआं निकलता देखा गया जिसके बाद आग की लपटें 10 फीट ऊंचाई तक पहुंच गईं.

केमिकल की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैलने लगी  जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच गई. आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया. सूचना मिलते ही फजलगंज फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी रवाना हुई.

हालात की गंभीरता को देखते हुए अन्य फायर स्टेशनों से भी अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया. फायरकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *