DM कानपुर का सरसैय्या घाट स्थित निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग का औचक निरीक्षण, पायीं कमियां

Spread the love

कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज सबेरे सबेरे सरसैय्या घाट स्थित निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग का औचक निरीक्षण किया जिसमें उन्हें कई कमियां मिली और साथ ही कार्य की रफ़्तार भी धीमी मिली जिससे इसके नियत समय पर पूरा हो पाना मुमकिन नहीं दिखाई दे रहा है.

इस दौरान कार्य में शिथिलता बरतने व कम गुणवत्तापूर्ण कार्य होने पर DM जितेंद्र प्रताप सिंह ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई. उन्होंने सितंबर, 2025 तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश भी दिए.

उन्होंने कहा कि नियत समय में कार्य पूर्ण न होने व गुणवत्तापूर्ण कार्य न होने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *