पनकी में पति-पत्नी ने जहर खाकर किया सुसाइड, 5 साल पहले परिवार से लड़कर की थी लव-मैरिज

Spread the love

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के पतरसा गांव में सोमवार को पति-पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी. दोनों की जमीन काफी देर तक तड़पते रहे. शोर सुनकर मोहल्ले वाले घर पहुंचे. उनके परिवार वालों को जानकारी दी. एम्बुलेंस से दोनों को हैलट में एडमिट कराया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. परिवार ने पुलिस को बुलाया. पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची है. दोनों ने 5 साल पहले परिवार से झगड़कर शादी की थी.

पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया-आवास विकास हंसपुरम नौबस्ता निवासी सलोनी सचान और अलकेश सचान ने परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी. शादी के बाद पनकी के पतरसा में दोनों किराए के मकान में परिवार से अलग रहते थे. रविवार देर रात दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया.

मकान मालिक और पड़ोसियों की सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे. दोनों को हैलट अस्पताल में एडमिट कराया था. इलाज के दौरान देर रात दोनों ने दम तोड़ दिया. भाई बोला-पता नहीं क्यों सुसाइड किया लड़की के भाई अमन तिवारी ने बताया-2021 में लव मैरिज की थी. दोनों बहुत खुश थे। पता नहीं कैसे कर लिया. दोस्त से सूचना मिली कि दोनों ने सुसाइड कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *