फतेहपुर में आज मलवा थाना क्षेत्र के बरौरा मोड़ के समीप एलपीजी भरा टैंकर हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे से कोई बड़ी दुर्घटना तो नहीं हुई लेकिन टैंकर का चालक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और टैंकर को हटाकर यातायात बहाल करने के प्रयास शुरू किये गए.
फतेहपुर में LPG भरा टैंकर हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटा, बाल-बाल बची बड़ी दुर्घटना
















Leave a Reply