यशोदा नगर में खड़ी 5 बसों में लगी आग: CNG-डीजल बसें खाक, कई मीटर तक उठीं आग की लपटें

Spread the love

कानपुर के यशोदा नगर में आज देर रात एक बड़ा हादसा हुआ. थाना नौबस्ता क्षेत्र में खड़ी 5 बसों में भीषण आग लग गई. इनमें 2 सीएनजी और 3 डीजल बसें शामिल थीं.

आग की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन किदवई नगर से फायर यूनिट (यूपी 77 जी 0237) मौके पर पहुंची. आग की भयावह स्थिति को देखते हुए फजलगंज फायर स्टेशन से दो और मीरपुर से एक अतिरिक्त फायर यूनिट को बुलाया गया. कोई जनहानि नहीं हुई.

दमकल कर्मियों ने चारों तरफ से आग को घेरकर कड़ी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद अतिरिक्त फायर यूनिटों को वापस भेज दिया गया और किदवई नगर की यूनिट अपने स्टेशन पर लौट गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *