बिल्हौर में 10 लाख की फिरौती के लिए दोस्तों ने किशोर की हत्याकर शव कुएं में फेंका, तीन हिरासत में

Spread the love

कानपुर के बिल्हौर में एक किशोर की उसके दोस्तों ने हत्या कर दी. मृतक की पहचान खुर्शीद अनवर के रूप में हुई है. वह बुधवार शाम जिम जाने के लिए निकला था. खुर्शीद के दोस्तों ने उसका किडनैप कर लिया. उन्होंने गांव से एक किलोमीटर दूर उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया. आरोपियों ने खुर्शीद के मोबाइल से परिजनों को मैसेज कर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन आरोपियों – हुसैनी, अनफ और अवशाद को हिरासत में ले लिया है. एक आरोपी अज्जू अभी फरार है. हुसैनी के पास से मृतक का मोबाइल बरामद किया गया है.

मृतक के पिता नजीर अहमद प्रॉपर्टी डीलिंग और घरों में रंग-पुताई का काम करते हैं. खुर्शीद 11 भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके सात भाई और चार बहनें हैं/ एसीपी अमरनाथ यादव ने बताया कि आरोपियों ने पत्थर से कुचलकर खुर्शीद की हत्या की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है.

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित कुएं से शव बरामद किया गया. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा और शव को बरामद कर लिया. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *