फतेहपुर में CCTV कैमरे के विवाद को लेकर बुजुर्ग की पीट-पीटकर निर्मम हत्या

Spread the love

फतेहपुर जनपद में जहानाबाद थाना के बिरनई गांव में बुजुर्ग कालीशंकर की डंडे से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर देने का सनसनीखेज समाचार सामने आया है. हत्या की पूरी घटना CCTV कैमरे मे कैद हो गयी है. इस वारदात को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर शाम घर पर लगे CCTV कैमरे को हटाने को लेकर कहासुनी हो गयी थी.जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शांत कराया था बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ने दुकान की सुरक्षा के लिए CCTV कैमरा लगवाया था जिसको लेकर पड़ोसी आशू को दिक्कत हो रही थी और बुजुर्ग के घर वालों का कहना है कि इसी आशू ने घटना को अंजाम दिया.घटना के बाद आरोपी युवक आशू मौके से फरार हो गया है पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी है. पुलिस ने आरोपी आशू अवस्थी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *