अमिताभ की फिल्म की एक्ट्रेस बिजली कनेक्शन को भटक रहीं, बोलीं- लखनऊ में दुकान ठप पड़ी

Spread the love

लखनऊ की रहने वाली अभिनेत्री सुजाता सिंह बॉलीवुड की 40 से ज्यादा फिल्मों में साइड रोल कर चुकी हैं. अमिताभ बच्चन की शहर में शूट हुई गुलाबो-सिताबो में भी वह नजर आई थीं लेकिन, आज कंडीशन ये है कि उनकी लखनऊ स्थित दुकान में बिजली कनेक्शन नहीं लग पा रहा, जिससे उनकी रोटी-रोजी पर बन आयी है.

सुजाता कहती हैं- मेरी दुकान यहियागंज में है. हमारे पास रजिस्ट्री की कॉपी है, फिर भी बिजली विभाग कनेक्शन नहीं दे रहा. अफसर आते हैं। लिखा-पढ़ी कर चले जाते हैं, लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं मिलता. वहीं, फिल्मों में भी अब काम कम मिल रहा है. इस वजह से संकट पैदा हो गया है.

सुजाता सिंह ने अपनी दुकान की रजिस्ट्री करा रखी है. उनका कहना है कि इसके बावजूद बिजली विभाग कनेक्शन नहीं दे रहा है.

सुजाता की फिल्मोग्राफी के बारे में जानिए महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम किया. बिजली कनेक्शन के लिए संघर्ष कर रहीं. सुजाता की पहचान फिल्मी दुनिया में काफी है. उन्होंने बताया- एक बार छोटे से रोल का ऑफर आया, रोल के बारे में बताया गया था कि आपको बस कलाकार से ‘तांगा खाली है’ इतना ही पूछना है. मुझे कोई अंदाजा नहीं था कि इतना छोटा सीन भी अमिताभ बच्चन के साथ हो सकता है. लोकेशन पर पहुंचने पर पता चला कि शूटिंग फिल्म गुलाबो-सिताबो की है. कभी नहीं सोचा था कि बॉलीवुड में सदी के महानायक साथ काम करने का मौका मिलेगा. जब शूट के लिए पहुंची तो देखा कि मेरा रोल अमिताभ बच्चन के साथ है.

यह सुजाता सिंह के घर का गेट है. इसी के अंदर एक पोर्शन में वह पति संग चलनी बनाने का काम करती हैं.

मैडम चीफ मिनिस्टर में किया दादी का रोल सुजाता सिंह ने बताया- बड़े कलाकारों में उन्होंने हुमा कुरैशी के साथ काम किया है. अपने सीन को याद करते हुए वो बोलती है ‘मैं उस फिल्म में दादी बनी थी, मेरा रोल था कि चीफ मिनिस्टर की जनता अदालत में जाकर अपनी पोती के साथ हो रहे अन्याय की शिकायत करना. उन्होंने बताया कि उनके साथ काम करके छोटे और बड़े कलाकार का फर्क नहीं लगा. उन्होंने मेरे पैर भी छुए थे, जिसके बाद हम लोगों ने साथ में एक फोटो भी ली थी.

मैडम चीफ मिनिस्टर की शूटिंग के दौरान हुमा कुरैशी के साथ सुजाता सिंह ने काम किया था। विक्रम वेधा, भैयाजी जैसी फिल्मों किया काम. सुजाता, अमिताभ बच्चन की गुलाबो-सिताबो, मनोज बाजपेई की भैयाजी, सैफ अली खान और ऋतिक रौशन की विक्रम वेधा समेत कई फिल्मों में छोटे रोल निभा चुकी हैं. मिर्जापुर-2 सीरीज में भी उन्होंने एक छोटा रोल निभाया था. सुजाता ने बताया कि अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, रिचा चड्ढा, मनोज बाजपेई, ऋतिक रोशन के साथ काम कर चुकी हूं. अरुण गोविल के साथ ‘हमारे राम आए हैं’ में हाल ही में नजर आ चुकी हैं. अब हम पति-पत्नी उम्रदराज हो गए हैं. इसके चलते हम लोगों के पास जो भी काम आते हैं, वो उम्र के हिसाब से होते हैं. कई छोटी फिल्मों में हम लोग दादा-दादी, नाना-नानी के रोल कर चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *