कानपुर शहर में जलापूर्ति करने के लिए गंगा बैराज से आने वाली मेन राइजिंग लाइन का एयर वॉल्व फट गया. वाल्व फटने से वाटर लाइन से 10 फीट ऊंची पानी की धारा फूट पड़ी. करीब 2 घंटे तक पानी सड़क पर बहता रहा, जिससे आसपास के इलाके में लोगों के घरों में पानी भर गया.
बैराज से बेनाझाबर जाता है रॉ वॉटर: शहर में जलापूर्ति करने के लिए गंगा बैराज पंपिंग स्टेशन से बेनाझाबर स्थित जलकल में रॉ वॉटर सप्लाई किया जाता है. बेनाझाबर में पानी के ट्रीटमेंट के बाद शहर में जलापूर्ति के सप्लाई किया जाता है. बुधवार को बैराज से निकली वाटर लाइन नवाबगंज, विष्णुपुरी स्थित मोतीलाल खेड़िया स्कूल के पास लगा एयर वॉल्व फट गया.
आसपास इलाके में हुआ जलभराव: एयर वॉल्व फटते ही करीब 10 फीट ऊंची पानी की फव्वारा फूट पड़ा. जिससे आसपास का इलाका पूरी तरह से जलमग्न हो गया. जलभराव होने के नवाबगंज में लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा. करीब डेढ़ घंटे तक पानी बहता रहा, जिसके बाद गंगा बैराज पंपिंग स्टेशन से पानी की सप्लाई बंद की गई.
बंद की गई शहर की जलापूर्ति: वॉल्व फटने से शहर की जलापूर्ति बंद कर दी गई. जानकारी पर जल निगम के अधिशासी अभियंता, जेई मौके पर पहुंचे और मरम्मत का काम शुरू कराया. अधिकारियों ने बताया कि वॉल्व की मरम्मत में करीब चार से पांच घंटे लगेंगे.
















Leave a Reply