कर्नलगंज में पार्षद से रंगदारी मांगने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, हत्या की दी धमकी

Spread the love

कानपुर के कर्नलगंज में वार्ड–110 के पार्षद से हिस्ट्रीशीटर ने 10 लाख की रंगदारी मांगी है. मना करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी. पार्षद का आरोप है कि बीते 30 जून को आरोपियों ने तमंचे के बल पर 25 हजार रुपए ले लिए थे. कल आरोपियों ने बाकी रकम की मांग की और ना देने पर हत्या की धमकी दी पीड़ित ने थाना कर्नल गंज में रिपोर्ट दर्ज करायी है.

वार्ड 110 के पार्षद मो. नौशाद ने बताया कि उन्होंने 2023 में निकाय चुनाव में पूर्व पार्षद मुरसलीन उर्फ भोलू की पत्नी को हराया था. जिसके बाद से मुरसलीन उनसे खुन्नस रखता है और उनकी हत्या की फिराख में है. मुरसलीन पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के साथ आगजनी मामले में भी आरोपी है. नौशाद ने बताया कि मुरसलीन अपने साथी टिल्लू उर्फ शमशाद, हिस्ट्रीशीटर अकील खिचड़ी के साथ 10 लाख रुपए की मांग कर रहे है.

जीआईसी मैदान के पास तमंचा दिखा वसूले 25 हजार: मना करने पर जान से मारने की धमकी दी गई. 30 जून की शाम चार बजे जीआईसी ग्राउंड के पास अकील व टिल्लू , शमशाद मिले और तमंचा दिखाते हुए कहा कि तुमने भोलू भाई का बहुत नुकसान कराया है. जिस पर पीड़ित ने उन्हें 25 हजार रुपए दे दिए. इसके बाद 2 जुलाई को अकील, शमशाद व टिल्लू ने 9.75 लाख रुपए की मांग की और न देने पर हत्या करने की धमकी दी.

कर्नलगंज थाने का है हिस्ट्रीशीटर अकील: जिसके बाद पीड़ित ने कर्नलगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. कर्नलगंज थाना प्रभारी रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अकील कर्नलगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *