रिजवान उददीन,फतेहपुर।
फतेहपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर टोल प्लाजा के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दो को हालत स्थिर देख दवा दे घर भेज दिया. तीसरे को प्राथमिक उपचार के बाद फतेहपुर रेफर कर दिया.
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बड़ौरी गाँव निवासी विश्राम 24 वर्षीय व गाँव दीपक 23 वर्ष नरेन्द्र यादव 21 वर्ष तीनो एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे. जब बाइक नेशनल हाईवे बड़ौरी टोल प्लाजा पर पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया जिससे बाइक पर सवार तीनों युवक गिर कर घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए गोपालगंज पीएचसी पहुंचाया गया. गम्भीर रूप से घायल गोरेलाल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेजा.
















Leave a Reply