UP के मंत्री धर्मपाल सिंह के ड्राइवर ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में की आत्महत्या, लटका मिला शव

Spread the love

UP के बरेली में सिविल लाइंस स्थित पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के 25 वर्षीय ड्राइवर राजवीर सिंह उर्फ कुंदन ने फांसी लगाकर जान दे दी उसका शव फंदे पर लटक रहा था. अंदर से कमरा बंद था. कान में हेडफोन लगा था. सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मृतक राजवीर बाराबंकी के हैदरगंज थानाक्षेत्र का रहने वाला था.

पुलिस ने बताया, मृतक ड्राइवर राजवीर उर्फ कुंदन सिंह बाराबंकी के हैदरगंज के गांव किरसिया का रहने वाला था. वह उत्तर प्रदेश सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह का कार ड्राइवर था. लखनऊ के अलीगंज से ट्रैवल एजेंसी के संचालक आनंद शुक्ला ने उसे कार दी थी. शुक्रवार को राजवीर सिंह बरेली आया था. यहां पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रुका. शनिवार रात में उसने किसी बात से क्षुब्ध होकर सुसाइड कर लिया. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर शव को निकाला गया.

कोतवाली इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने बताया, जब पुलिस पहुंची तो राजवीर का शव फंदे पर लटक रहा था. उसके कान में हेड फोन लगा था। संभवत: उसने किसी से बात करते-करते आत्महत्या की. मोबाइल में पैटर्न लॉक लगा है. पैटर्न लॉक खुलवाकर जांच की जाएगी. कॉल डिटेल निकलवाएंगे. परिवार को सूचना दे दी गई है. परिवार के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

पोस्टमार्टम के बाद आत्महत्या के समय और उससे जुड़ी अन्य जानकारी मिलेगी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा जाएगा. साथ ही परिजनों से जानकारी मिल सकती है कि राजवीर किसके संपर्क में था. संभावना जताई जा रही है कि किसी विवाद के बाद किसी से बात करते हुए राजवीर ने फांसी लगाई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *