इटावा में कानपुर-आगरा हाईवे पर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 15 से ज्यादा हुए घायल

Spread the love

इटावा के नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया. यहां एक बस अनियंत्रित होकर टकराकर पलट गई. इस हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. जो यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है.

हाईवे पर भीषण सड़क हादसा बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 लोग सवार थे. यह हादसा थाना इकदिल इलाके में हुई है. बताया जा रहा है कि प्राइवेट बस जयपुर से बनारस जा रही थी. तभी कानपुर-आगरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई. जबकि, 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं. इनमें कुछ की हालत गंभीर है.

मौके पर मची अफरा-तफरी जैसे ही यह हादसा हुआ तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना के बाद एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, सीओ सिटी अभय राय समेत पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और यात्रियों को बाहर निकलवाया. फिर सुरक्षित यात्रियों को दूसरे गाड़ी से भेजा गया. जबकि, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *