अब अलीगढ़ में ट्रेन को चोट पहुंचाने की साजिश? रेलवे ट्रैक पर मिला बाइक का रिम

Spread the love

कानपुर में साबरमती एक्सप्रे को बेपटरी करनेे के बाद अलीगढ़ में ऐसे ही हादसे की साजिश फेल हो गई है. अलीगढ़ में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मंगलवार को हादसा होने से बच गया. पटरी पर मोटरसाइकिल का रिम रखा हुआ था. रिम से टकराने के बाद मालगाड़ी वहीं रुक गई. गार्ड ने इसकी सूचना प्रयागराज कंट्रोल को दी तो खलबली मच गई. आला अधिकारियों के निर्देश पर जांच शुरू कर दी गई है.

आरपीएफ के एसआर्इ धीरज ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर देखा तो उन्हें मौके पर बाइक के एलॉय व्हील एक प्लास्टिक के बोरे में मिला. इसके साथ ही ट्रैक के आसपास कुछ टूटे हुए टुकड़े भी मिले हैं. इसके बाद इसकी रिपोर्ट तैयार करके उच्च अधिकारियों को भेजी गई है. यह घटना करने वालों की तलाश भी की जा रही है, जिससे कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके. घटना के बाद आरपीएफ पोस्ट कमांडर की ओर से रोराव थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है.

कानपुर की घटना के बाद एलर्ट है टीम कानपुर में 4 दिन पहले ही साबरमती एक्सप्रेस के ट्रैक पर गड़बड़ी करके उसे पलटाने की साजिश की गई थी. जिसके बाद इस मामले की जांच जारी है और केंद्र और प्रदेश सरकार के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं. जब मंगलवार को अलीगढ़ में भी रेलवे ट्रैक पर बाइक के एलॉय व्हील और इस तरह की चीज होन की जानकारी रेलवे कर्मियों और आरपीएफ को हुर्इ तो सभी के हाथ पैर फूल गए. आरपीएफ और रेल कर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ट्रैक को साफ कराया और मामले की जांच शुरू की.

पुलिस बाइक चोरों पर जता रही संदेह आरपीएफ और थाना पुलिस इस मामले में बाइक चोर गैंग के ऊपर संदेह कर रही है. उनका मानना है कि चोरों ने बाइक चोरी की होगी और फिर उसके टुकड़े करके आपस में बांट लिया होगा, जिससे इसे कबाड़ी को आसानी से बेचा जा सके. वह एलॉय व्हील के भी टुकने करना चाहते थे, जिससे कि इसे भी आसानी से बेंच सकें. सके लिए उन्होंने इसे रेलवे ट्रैक पर रखकर तोड़ने की कोशिश की लेकिन उनकी यह हरकत रेलवे और मालगाड़ी के लिए बड़े हादसे का सबब बन सकती थी. अब आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *