मुलायम के ज्योतिषी गुरु रमेश तिवारी के मर्डर में 12 को उम्र कैद, जौनपुर में दिनदहाड़े गोलियों से भूना था

Spread the love

UP के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के ज्योतिषी रहे रमेश तिवारी के मर्डर केस में अदालत का फैसला आ गया है. सनसनीखेज हत्याकांड में 12 आरोपियों को कोर्ट ने सजा सुनाई है. इन अपराधियों ने जौनपुर में रमेश तिवारी को दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला था.

रमेश तिवारी की हत्या 12 साल पहले हुई थी. जानकारी के मुताबिक, 15 नवंबर 2012 को रमेश तिवारी को अज्ञात बदमाशों ने कई गोलियां मारी थीं, लेकिन पुलिस सीसीटीवी और कॉल डिटेल के जरिये अपराधियों तक पहुंच गई. बदमाश सुनियोजित तरीके से पुलिसकर्मियों की वर्दी में आए थे. उनके भाई राजेश को भी गोलियां लगी थीं. इस केस में अपर सेशन जज ने 12 आरोपियों को पहले दोषी करार दिया था और फिर आजीवन कारावास की सजा सुनाई. इस हत्याकांड का एक आरोपी पुलिस इनकाउंटर में मारा भी जा चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *