UP के सुल्तानपुर में एक लाख का इनामी बदमाश आजम खां उर्फ तालिब एनकाउंटर में ढेर हो गया. पुलिस को इनपुट मिला था कि आजम (26) किसी वारदात की फिराक में है. इसके बाद पुलिस ने लंभुआ के दियरा पुल पर घेराबंदी की.
बाइक से आते दिखने पर पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आजम ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसे लग गई, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा. पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.
आजम पर गैंगरेप समेत कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज थे. सभी मुकदमे लखीमपुर खीरी और गोला में दर्ज हैं. आजम लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र का रहने वाला था. लंबे समय से फरार चल रहा था. यूपी में 100 दिन में 15वां बदमाश एनकाउंटर में ढेर हुआ है. इस हिसाब से यूपी पुलिस औसतन हर हफ्ते एक एनकाउंटर कर रही है.
सुल्तानपुर और लखीमपुर खीरी पुलिस ने ऑपरेशन चलाया: सुल्तानपुर एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि थाना लंभुआ क्षेत्र में एक खतरनाक अपराधी तालिब उर्फ आजम खां पुत्र गफ्फार खां निवासी गौरिया, थाना फरधान, जनपद खीरी की गतिविधियों का पता चला. तुरंत ही सुल्तानपुर और लखीमपुर खीरी पुलिस ने मिलकर इलाके की घेराबंदी की.
पुलिस पर फायरिंग, जवाबी एक्शन में गोली लगी, फिर मौत: इस दौरान अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग की. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। आजम को गोली लगी. वो घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. इस पर 1 लाख रुपये का ईनाम भी घोषित था. पूरे मामले में पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है.
















Leave a Reply