प्रयागराज में अगले स्नान के लिए पुलिस चाक चौबंद, एडिशनल सीपी ने मेला क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया

Spread the love

राहुल मिश्रा, प्रयागराज।
प्रयागराज में माघी पूर्णिमा का प्रथम स्नान सकुशल निपटा लेने के बाद पुलिस ने अगले प्रमुख स्नान के लिए कमर कस ली है जिसके तहत एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा ने संपूर्ण मेला क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया गया जिसमे उन्होंने इसे सुनिश्चित किया कि कहीं रोड के किनारे कोई ठेला या अवैध रूप से दुकान तो नहीं लगी और लगी है तो उनको पीछे हटवाया गया.

उन्होंने आई ट्रिपल सी कैमरे से देखकर यह पाया कि कुछ नाविक बिना लाइफ़ जैकेट के श्रद्धालुओं को स्नान करा रहे हैं उन्होंने इस बाबत ऐसे नाविकों के खिलाफ कड़े एक्शन लेने के निर्देश दिए. उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों से यह कहां कि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, कोई भी श्रद्धालु कहीं छूट जाता है अपने परिजनों से उसे पूछताछ केंद्र में पहुंचाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *